लगभग 3,000 साल पहले, श्रद्धेय ऋषि चरक के शिष्य महर्षि वाग्भट्ट ने अपने गुरु द्वारा स्थापित सिद्धांतों का गहन परीक्षण कर अष्टांग हृदयम और अष्टांग संग्रह ग्रंथों की रचना की. उन्होंने मनुष्य जीवन के लिए तीन सुरक्षा चक्र दिए हैं. 1) घर के द्वार पर भारतीय गऊवंश, 2) घर के आँगन में तुलसी वनस्पति एवं 3) घर के अग्नि कोण में रसोईघर. यदि ये तीनों मनुष्य के जीवन में हैं तो वह कभी बीमार नहीं पड़ सकता. और यदि वह अपनी कुछ गलतियों के कारण बीमार पड़ भी जाए तो इन्हीं तीन सुरक्षा चक्रों से उसकी चिकित्सा भी हो सकती है.
महर्षि वाग्भट्ट के सूत्रों में भारतीय गोवंश के गव्यों से चिकित्सा, तुलसी वनस्पति से चिकित्सा एवं रसोईघर के 48 औषधियों (मसाले) से चिकित्सा प्रमुख है. ये तीनों अपने आप में सम्पूर्ण चिकित्सा विधा हैं. यहाँ पर गव्यसिद्धाचार्य निरंजन कु वर्मा ने वर्ष 2009 में भारतीय गोवंश के गव्यों से चिकित्सा को प्रमुख स्थान देते हुए तुलसी वनस्पति एवं रसोईघर के 48 औषधियों को मिलाकर एक पारंपरिक चिकित्सा विधा बनाई है, जिसे एक सम्पूर्ण चिकित्सा विधा का रूप दिया गया है.
महर्षि वाग्भट्ट के सूत्रों में विशेषता यह है कि वे एक ऐसी जीवन शैली की बात करते हैं जिससे मनुष्य के लिए बीमार होने का कोई काम ही नहीं है. मूल आयुर्वेद में भी यही विशेषता है, जिसे भारत के पारंपरिक वैद्यों ने अपनाया है. ऋषियों ने उसे भारतीय परम्पराओं और संस्कारों में पिरोया है. यही कारण है कि जो लोग भारतीय परम्पराओं और संस्कारों के साथ जीवन-यापन करते हैं वे लोग बहुत कम बीमार पड़ते है.
महर्षि वाग्भट्ट के सूत्रों का संकलन दो महान ग्रंथों में है 1) अष्टांग हृदयम एवं 2) अष्टांग संग्रहम. जिसे अंगरेजों ने मैक्समूलर (जर्मनी का संस्कृत विद्वान) की मदद से विकृत किया था.
अष्टांग हृदयम में निरोगी जीवन-यापन के अधिकाधिक सूत्र हैं.
अष्टांग संग्रहम में बीमारी से निबटने के अधिकाधिक सूत्र हैं.
अष्टांग हृदयम का पहला अध्याय आयुष्कामीयाध्याय: है. द्वितीय अध्याय दिनचर्याध्याय: है. इसमें 25 उपाध्याय एवं 46 सूत्र हैं. जैसे ‘ब्राह्मो मूहूर्त उतिष्ठेत स्वस्थो रक्षार्थमायुष:’ अर्थात नीरोगी स्त्री-पुरुष को अपनी आयु की रक्षा के लिए प्रात:काल ब्रह्म मुहूर्त में उठाना चाहिए. जैसे ‘भोजनान्ते विषम वारि’. अर्थात भोजन के अंत में पानी पीना विष के समान है.
ऐसे-ऐसे 46 सूत्र हैं. स्वयं महर्षि वाग्भट्ट कहते हैं कि इनमें से कोई यदि 10-12 सूत्रों का भी पालन करे तो वह सामान्यत: बीमार नहीं पड़ सकता. और यदि वह अपनी कुछ गलतियों के कारण बीमार भी पड़ जाए तो अष्टांग संग्रह के सूत्र प्रयाप्त हैं ठीक होने के लिए.
अष्टांग हृदयम और अष्टांग संग्रहम में तीन बातों पर सबसे अधिक बल दिया गया है.
जिसे गव्यसिद्धाचार्य निरंजन भाई वर्मा अपने व्याख्यानों में मानुष जीवन के लिए तीन सुरक्षा चक्र से संबोधित करते हैं. पञ्चगव्य चिकित्सा विज्ञान का मुख्य आधार यही है.
Enter your email to stay in the loop on new collections, pop-up shows and more.