निरंजन के वर्मा

पंचगव्य;एक सम्पूर्ण चिकित्सा विधा

राष्ट्रीय पारंपरिक वैद्यरत्न, गव्यसिद्धाचार्य सेवारत्न, निरंजन के. वर्मा (गुरुजी), पञ्चगव्य विद्यापीठम के गुरुकुलपति हैं. आपका जन्म 1967 का है. स्कूली पढाई बिहार के गया शहर में तथा शेष शिक्षा, स्नातक गणित एवं अभियांत्रिकी तमिलनाडु के चेन्नै में हुई आपने स्नातकोत्तर कर्नाटक से एवं आयुर्वेद चिकित्सा की पढाई मदुरै, तमिलनाडु से की है.

वर्ष 1992 से 2017 तक चेन्नै के विविध समाचार पत्रों में आपने संपादक पद पर अपनी सेवाएं दी है.

वर्ष 1998 में आपकी मुलाकात अ.ब.राजीव भाई दीक्षित से हुई. तभी से आप पर भी स्वदेशी का रंग चढ़ा. वर्ष 2000 में  अ.ब.राजीव भाई दीक्षित के कहने पर आपने जैविक कृषि और गऊपालन का कार्य कांचीपुरम जिला में शुरू किया. तभी से गऊवंश और गोशाला को स्वावलंबी बनाने की प्रक्रिया में आपने कार्य प्रारंभ कर दिया था.

वर्ष 2008 में अ.ब.राजीव भाई दीक्षित के स्वास्थ्य कथा के बाद इस सम्बन्ध में एक विश्वविद्यालय प्रारंभ करने की योजना आप दोनों ने बनाई थी. तभी इसके लिए एक पञ्चगव्य चिकित्सा पाठ्यक्रम बनाने में आप लग गए थे. वर्ष 2010 में पाठ्यक्रम के बनने के बाद आप दोनों ने भारत के कई विश्वविद्यालयों में इसकी शिक्षा प्रारंभ करवाने पर कार्य किया, लेकिन सफलता नहीं मिला पर अ.ब.राजीव भाई दीक्षित ने ही विचार दिया कि एक ग्रामीणस्तरीय निजी विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए.

इसी सोंच के साथ वर्ष 2011 में आपने ‘भारतीय तकनीकी विज्ञान को समर्पित गुरुकुलीय विश्वविद्यालय’ की स्थापना की. जो प्रारंभ में तमिलनाडु के कांचीपुरम जिला स्थित, कट्टावक्कम ग्राम में स्थित था, जो आज ‘पञ्चगव्य विद्यापीठम’ के नाम से प्रचलित हुआ है, नया परिसर पास के ही कल्लिपट्टू गाँव, पुताग्राम पंचायत, कांचीपुरम जिला में स्थित है, जहाँ पञ्चगव्य चिकित्सा विज्ञान के कई पाठ्यक्रम पढ़ाये जाते हैं. वर्तमान में भारत के 23 राज्यों में इसके विस्तार केंद है. भारत की 8 राष्ट्रभाषाओँ (हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी, ओड़िया) में इसकी पढाई करायी जाती है. अभी तक 6,500 के अधिक लोगों ने इस विज्ञान को पढ़ा है और अपने – अपने क्षेत्र में गऊवंश पर कार्य कर रहे हैं, स्वयं और गोशालाओं को स्वावलंबी बना रहे हैं. इससे बहुत बड़े स्तर पर रोजगार मिल रहे हैं.

चिकित्सा के क्षेत्र में भी आश्चर्यजनक परिणाम मिल रहा है. सभी असाध्य कहे जाने वाले रोगों की चिकित्सा की जा रही है. जिसका कोई दुष्परिणाम नहीं है. वर्ष 2013 से ही अ.ब.राजीव भाई दीक्षित का जन्म दिवस (कालभैरव अष्टमी) को आपने पञ्चगव्य चिकित्सा महासम्मलेन का आयोजन निर्धारित किया है. प्रतिवर्ष अलग-अलग प्रदेश में इसका आयोजन करते हैं. अभी तक वार्षिक तमिलनाडु, महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, केरल, ओड़िसा, तेलंगाना, कर्नाटक एवं उत्तरप्रदेश में आयोजित कर चुके हैं. आगामी वर्षों में आन्ध्रप्रदेश एवं झारखण्ड में आयोजित करने की आपकी योजना है.

keep updated

Newsletter

Enter your email to stay in the loop on new collections, pop-up shows and more.