वरुण : आयुर्वेद में एक प्रमुख औषधीय वृक्ष है, जिसे विशेष रूप से मूत्रमार्ग, मूत्राशय, पथरी एवं किडनी विकारों के लिए उपयोग किया जाता है।
वरुण पथरी (Kidney stone) को तोड़ने और बाहर निकालने में सहायक है।
यह मूत्र की रुकावट और संक्रमण (UTI) में भी लाभकारी होता है।
वरुण की छाल का क्वाथ प्रोस्टेट ग्रंथि के आकार को नियंत्रित करता है।
वरुण यकृत (Liver) की कार्यक्षमता को सुधारता है।
रक्तशोधक होने के कारण यह चर्मरोगों जैसे खुजली, एक्जिमा आदि में लाभकारी है।
इसकी सूजनहर प्रकृति जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करती है।
मूत्रवर्धक (Diuretic)
अश्मरीहर (Anti-urolithic – पथरी नाशक)
सूजनहर (Anti-inflammatory)
कृमिनाशक (Anthelmintic)
यकृत-संवर्धक (Hepatoprotective)
रक्तशोधक (Blood purifier)
इसका उपयोग गव्यसिद्ध, वैद्य, चिकित्सा विशेषज्ञ आदि औषध बनाने के लिए करते हैं.