दमा, खांसी , ब्रोंकाइटिस और टी.बी. में इसका काढ़ा या रस फायदेमंद होता है।
वासा की पत्तियों का काढ़ा श्वास नली को साफ करता है।
नाक से खून आना, अतिस्रावी मासिक धर्म, पेशाब में खून आदि में वासा का रस या वासा अवलेह उपयोगी है।
वासा के पत्तों का लेप फोड़े-फुंसियों और त्वचा के घावों में लाभदायक होता है।
विशेषकर कफज और पित्तज ज्वर में इसका उपयोग होता है।
वासा और अन्य द्रव्यों के साथ मिला कर उपयोग करने से टी.बी. के लक्षणों में राहत मिलती है।
कफहर (Mucolytic) – कफ को निकालने और कम करने में सहायक।
श्वासघ्न (Respiratory tonic) – श्वसन तंत्र को बल देता है।
रक्तशोधक (Blood purifier) – खून को शुद्ध करने में मदद करता है।
ज्वरघ्न (Antipyretic) – बुखार को कम करता है।
शोथहर (Anti-inflammatory) – सूजन कम करता है।
रक्तस्तम्भक (Styptic) – रक्तस्राव को रोकता है।
इसका उपयोग गव्यसिद्ध, वैद्य, चिकित्सा विशेषज्ञ आदि औषध बनाने के लिए करते हैं.